नालंदा में दहेज के लोभियों ने एक और बेटी की जान ले ली। मामला नालंदा के चिकसौरा थाना क्षेत्र के दल्लू बीघा गांव का है। जहां ससुराल वालों पर आरोप है कि उन्होंने दहेज की खातिर बहू को मार डाला और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
आरोप है कि महिला की हत्या उसके पति ने ही गला दबाकर की और गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे शव को झाड़ियों में फेंक दिया। हत्या करने बाद आरोपी पति ने पत्नी के मायके वालों को बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है उसे इलाज के लिए ले जा रहा है। लेकिन जब मृतका के मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तो उन्हें घर पर ताला लटका हुआ मिला।
जब मायके वाले अपनी बेटी को ढूंढ रहे थे तभी गांव के लोगों ने उन्हें उनकी बेटी की हत्या की जानकारी दी। ग्रामीण और परिजनों के द्वारा खोजबीन करने के बाद विवाहिता का शव गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे झाड़ियों में मिला। मृतका के परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना चिकसौरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक दुल्हन बाजार की रहने वाली शिवानी कुमारी की शादी दल्लू बीघा गांव के करण कुमार से हुई थी। 6 महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही लगातार पति की तरफ से दहेज में एक लाख रुपए और मोटर साइकिल की मांग की जा रही थी। दहेज नहीं मिलने पर वो उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था और आज जान से मार डाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्टः आशीष, संवाददाता, नालंदा, बिहार
ये भी पढ़ेंः बिहार के समस्तीपुर में उप मुख्य पार्षद के पति की हत्या, जनता में रोष
SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…
Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…
JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…
CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…
Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…
This website uses cookies.