Advertisement
विदेश

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक, आधा झुकाया गया तिरंगा

Share
Advertisement

हम सभी जानते हैं कि भारत और जापान की मित्रता कितनी गहरी है। आपको बता दें कि कल जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की एक अज्ञात शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद से ही जापान ही नहीं बल्कि भारत में भी शोक की लहर देखने को मिल रही है। इसी को देखते हुए भारत में भी एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद पूरे देश में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को आधा झुकाया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में राष्ट्रपति आवास पर प्रदर्शनकारियों ने की घेराबंदी, गोटबाया राजपक्षे आवास छोड़कर फरार

क्या होता है राष्ट्रीय शोक, क्या हैं इसके नियम?

आपको बता दें कि हिन्दुस्तान कि आजादी के बाद पहला राष्ट्रीय शोक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निधन के बाद घोषित हुआ था। उनकी मौत के बाद राष्ट्रीय शोक के जो नियम थे उनके अनुसार केवल राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की मौत पर ही राष्ट्रीय शोक घोषित करने का नियम था। पहले जो नियम थे उनके मुताबिक राष्ट्रीय शोक को घोषित करने  का अधिकार केवल केंन्द्र के पास था। लेकिन कुछ समय बाद नियमों में  बदलाव भी कर दिया गया था। उन नियमों के मुताबिक अब ये शोक राज्य सरकारें भी घोषित कर सकती हैं।

कहां-कहां आधा झुकाया जाता है तिरंगा

राष्ट्रीय शोक के दौरान सभी सरकारी कार्यालय में भारत का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहता है। इस शोक के दौरान किसी भी प्रकार के सरकारी आयोजन को करने की मनाही भी होती है। इसके अलावा पूरी दुनिया में स्थित भारत के सभी Embassies  के राष्ट्रीय ध्वज को भी आधा झुका कर रखा जाता है।

राष्ट्रीय शोक को लेकर नए बदलाव के अनुसार अब देश के गणमान्य  व्यक्ति के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित किया जा सकता है। लेकिन इसमें राज्य और केंन्द्र दोनों की अनुमति का होना अनिवार्य है। ये भी जान लिजिए कि जो लोग सोचते हैं कि राष्ट्रीय शोक के दिन सरकारी छुट्टी होती है तो ऐसा नहीं है। बता दें  केंद्र सरकार ने 1997 में जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सार्वजनिक छुट्टी अनिवार्य नहीं है।

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का मेदांता अस्पताल में निधन, परिवार में शोक की लहर

Recent Posts

Advertisement

ये लोग कुछ भी कर लें, आपके CM शेर हैं और अपनी माताओं-बहनों को हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे- सुनीता केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी…

May 5, 2024

Ayodhya: PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन-पूजन, रोड शो में उमड़ा जनसमूह

Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार( 5 मई )को अयोध्या पहुंचे. जहां पर पीएम मोदी…

May 5, 2024

Rajasthan: NEET एग्जाम से एक दिन पहले फंदे पर लटकता मिला छात्र का शव, 2 वर्ष से कर रहा था तैयारी

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के बृज नगर में शनिवार…

May 5, 2024

“तुष्टीकरण की राजनीति अब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के शहजादों के लिए अस्तित्व की मजबूरी बन गई है, सीतापुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

Sitapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीतापुर के धौरहरा में जनसभा को संबोधित किया.…

May 5, 2024

Kishanganj: एक 26 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया, जच्चा बच्चा दोनों सलामत

Kishanganj: बिहार के किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखण्ड के जालमिलिक गांव में 26 वर्षीय एक महिला…

May 5, 2024

कुआनो नदी में डूबी नाव, दो मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र नकहा…

May 5, 2024

This website uses cookies.