Rajasthanराज्य

Rajasthan New CM: ‘BJP की इस प्रकार की संस्कृति नहीं है’, कांग्रेस पर तंज कसते हुए बोले राजेंद्र सिंह राठौड़!

Rajasthan New CM

राजस्थान(Rajasthan New CM) में चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके है। इस चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत के साथ जीत हासिल हुई है। ऐसे में जनता से लेकर तमाम विपक्षी दलों की अब सीएम के चेहरे पर निगाहें टिकी हैं। आपको बता दें कि अब तक भाजपा पार्टी ने आधिकारीक तौर पर साफ नहीं किया कि आखिर कौन इस बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बन ने वाला है। हालांकि इस मामले को लेकर विपक्ष द्वारा भाजपा सरकार पर हमला किया जा रहा है। जिसे लेकर अब बीजेपी नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ (Rajendra Singh Rathore) ने कांग्रेस को जवाब दिया है।

राजेंद्र सिंह राठौड़ ने दी प्रतिक्रिया

चुनाव खत्म होते ही भाजपा पर लगाता विपक्ष द्वारा प्रहार किया जा रहा है। अब इस मामले को लेकर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछली बार चुनाव होने के बाद 16वें दिन कांग्रेस सरकार अस्तित्व में आई थी. अभी तो हमारी सरकार बने 7 दिन भी नहीं हुए, इसलिए उनके आरोप में कोई दम नहीं है’।

कांग्रेस पर भाजपा नेता का तंज

भाजपा नेता द्वारा कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा गया है। उन्होनें 2018 में हुए चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जब कांग्रेस की ओर से पिछली बार चुनाव में मुख्यमंत्री की घोषणा हुई थी, तब लोग पटरियों तक चले गए थे, फिस प्लेटें खोल दी गई थी. इस प्रकार की संस्कृति बीजेपी की नहीं है. यहा सब कुछ काम सहज हो जाएगा. मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आ जाएगा हमारी संसदीय बोर्ड जल्द ही इसका फैसला करेगी।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर बोले भाजपा नेता

कुछ ही दिन पहले दिन दहाड़े सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जानकारी सामने आई थी। इसे लेकर भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस ने 72 घंटे का समय लिया है और 72 घंटे पूरे होने वाले हैं. मैं खुद भी अधिकारियों से संपर्क करूंगा’ हालांकि इस से पहले पूर्व सीएम गहलोत की ओर से भी भाजपा पर प्रहार किया गया था। वहीं कांग्रेस शासन के दौरान कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए भाजपा नेता बोले कि  ‘गोगामेड़ी की हत्या जर्जर कानून व्यवस्था का प्रमाण है जो की पिछली सरकार ने विरासत में दी यह उसका एक बेजोड़ नमूना है. इस प्रकार के सरगनाओं की पहली बार जांच एनआईए कर रही है. यह जांच निश्चित तौर पर विदेशों तक पहुंचेगी जो सरगना वहां बैठे हुए हैं।

यह भी पढ़े: https://hindikhabar.com/state/rajasthan-cm-baba-balaknath-tweet-related-to-cm-face-race-news-in-hindi/

Tags: Rajasthan News | हिन्दी ख़बर |

Related Articles

Back to top button