Advertisement

तेलंगाना दौरे पर राहुल गांधी, डोसा बनाते आए नज़र, वीडियो में दिखा अलग अंदाज

Share
Advertisement

साल के अंत तक देश के 5 राज्यों में चुनाव होना हैं। जिसे लेकर लगातार सियासी हलचल जारी है। सभी दल जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिशों में लगे हैं। चुनावी राज्यों में से एक तेंलगाना भी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनव प्रचार के लिए तेंलगाना पहुंचे हुए हैं। राहुल गांधी का चुनावी प्रचार के दौरान अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी ने तेलंगाना के चोपाडांडी में अपने प्रचार अभियान के दौरान डोसा बनाने की कोशिश कर रहे थे जिसकी तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Advertisement

डोसा बनाने की कोशिश करते हुए

दरअसल, कांग्रेस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें राहुल गांधी को डोसा बनाने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी अचानक ऐसी दुकानों पर पहुंचे हैं। ऐसा वे आए दिन करते रहते हैं और राजनीति से अलग अंदाज दिखाते हैं। पहले भी कई बार राहुल गांधी का ऐसा अंदाज देखने को मिल चुका है। फिलहाल वे तेलंगाना में चुनाव प्रचार अभियान पर हैं। राहुल गांधी ने तेलंगाना के जगतियाल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

‘पूरा भारत उनका घर है’

राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ 25-30 मामले दर्ज किए गए हैं और उनकी लोकसभा सदस्यता भी निलंबित कर दी गई थी। इसके बावजूद, उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी घर की जरूरत नहीं है, क्योंकि पूरा भारत उनका घर है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि तेलंगाना के लोग जनाधिकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव एक परिवार के शासन चला रहे हैं। अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह लोगों को सशक्त बनाएगी और उन्हें अधिक अधिकार देगी।

ये भी पढ़ें:MP Election: सीएम शिवराज का विपक्ष पर निशाना, बोले – ‘दिल्ली में दोस्ती, राज्यों में कुश्ती’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *