Advertisement

जालंधर में किडनैपिंग का अजीबोगरीब मामला, 4 लड़कियों ने एक युवक के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

Share
Advertisement

पंजाब के जालंधर शहर से बेहद ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बता दें यहां पर एक हैरान करने वाली किडनैपिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बीती रात जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स की एक फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसे कार सवार 4 लड़कियां बेहोश करके आंखों पर पट्टी बांध कर किडनैप करके ले गईं। जिसके बाद उसे नशीली दवाई खिलाकर और शराब पिलाकर चारों ने उसके साथ एक-एक कर रेप किया। हालांकि मामले ने तब तुक पकड़ा जब पीड़ित व्यक्ति ने इस घटनाक्रम के बाद थाने में शिकायत करने से साफ मना कर दिया।

Advertisement

क्या है पूरा मामला

बता दें जालंधर शहर के एक फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति के दावे के अनुसार बीती रात चार लड़कियों ने उसके साथ रेप किया है। वहीं पीड़ित व्यक्ति के अनुसार उसने पुलिस में शिकायत करने से मना कर दिया है। फिलहाल इसकी मुख्य वजह ये पता चल पाई है कि पीड़ित व्यक्ति के परिवारवालों ने थाने में शिकायत करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि जान बच गई हमारें लिए इतना ही बहुत है। वहीं सेक्सुअल मकसद से की गई किडनैपिंग का दावा करने वाले व्यक्ति ने आपबीती सुनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें