Advertisement

PSSSB Answer Key Out: पंजाब में क्लर्क, डेयरी, फॉरेस्टर के सभी पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ उत्तर पत्रक

Share
Advertisement

पंजाब सरकार राज्य में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए बेहद ही तेजी से कदम उठा रही है। ऐसे में इसे देखते हुए ही पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क, डेयरी विकास निरीक्षक और वनपाल परीक्षा की उत्तर पत्रक जारी कर दिया है। बता दें सभी उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं PSSSB क्लर्क लेखा परीक्षा 19 नवंबर को आयोजित की गई थी।

Advertisement

वहीं PSSSB फॉरेस्ट परीक्षा 20 नवंबर, 2022 को आयोजित की गई। बता दें इस भर्ती अभियान का उद्देश्य फॉरेस्टर के पद के लिए 2 रिक्तियों को पूर्ण करना है। तो आइए जानते है कैसे सभी उम्मीदवार अपने-अपने उत्तर पत्रक को डाउनलोड कर सकेंगे।

कैसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर भर्ती टैब पर जाएं।
  3. आवेदन के अनुसार, प्रासंगिक पोस्ट के लिए उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब PSSSB भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें