Advertisement

पंजाब में अब हर बच्‍चे को मिलेगी शिक्षा, तैयार होंगी 10 हजार नई कक्षाएं

Share
Advertisement

दिल्ली की ही तरह अब पंजाब में भी शिक्षा की क्रांति तेज रफतार पकड़ने लगी है, दरअसल पंजाब के शिक्षा मंत्री ने पंजाब वासियो को एक बड़ी सौगात दी गई है, पंजाब में 10,000 नई कक्षाएं बनाई जा रही हैं और 10,000 मौजूदा कक्षाओं को भी बेहतरीन तरीके से बदल दिया जा रहा है। CM केजरीवाल ने हरजोत सिंह को इस काम के लिए बधाई दी है।

Advertisement

बता दें पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर 10000 नई कक्षाएं विकसित करने की जानकारी साझा की है। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के नए शिक्षाकर्मी और कक्षायें प्रमाण है कि, अब पंजाब भी शिक्षा की क्रांति को साक्षात्कार कर रहा है। उन्होंूने पंजाब के शिक्षा मंत्री को शुभकामनाएं भी दी हैं।

बता दें शिक्षा मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं होंगे। यहां हमारे सरकारी स्कूलों की कक्षाएं प्राइवेट स्कूालों से भी बेहतर हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल ने उनकी पोस्टर को शेयर करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें: Independence Day से पहले PM मोदी ने बदली अपनी DP, लोगों से भी की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें