Advertisement

Massive Fire: आगजनी की घटना से कमजोर हो रही प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई

Share
Advertisement

Massive Fire: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत की हवा जहरीली हो चुकी है। इसके लिए बड़ी वजहों में से पराली जलने की घटना को एक माना जाता है। लेकिन इसी बीच  पंजाब से आग लगने की खबरें सामने आई है। पंजाब के लुधियाना में एक फैक्ट्री में शनिवार, 04 नवंबर की रात को करीब 11 बजे आग लग गई। इस आगजनी में 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बारे में फायर फाइटर के अधिकारी आतिश ने जानकारी दी कि रात लगभग 11 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. जिसपर नियंत्रण पा लिया गया। लेकिन 3 लोग झुलस गए।

Advertisement

Massive Fire: फिरोजपुर में भी हुई घटना

आग लगने की दूसरी घटना फिरोजपुर में हुई है जहां पराली के स्टोर घर में आग लग गई। इसके बारे में फायर अधिकारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर फायटर मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पा लिया गया। बता दें पंजाब से लगातार आग लगने की ख़बर आ रही है बीती 26 अक्टूबर को ही लुधियाना में एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लगी थी। यह हादसा बजावा नगर इलाके में हुआ था।

प्रदूषण से लड़ाई हो रही कमजोर

पिछले महीने दिल्ली-एनसीआर में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। इस घटना से प्रदूषण के खिलाफ लड़ी जा रही कमजोर हो सकती। प्रदूषण से लड़ाई के लिए सरकार ने ग्रैप-4 लागू कर चुकी है। डीजल वाहन की एंट्री पर सरकार रोक लगा चुकी है।

ये भी पढ़ें- Delhi News: सफाई कर्मचारी की नौकरी पक्का करने के चलते सीएम को मिल रही है धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें