Advertisement

पंजाब में 7 अक्टूबर से 10 लाख मजदूर करेंगे हड़ताल, जानिए क्या है कारण ?

Share
Advertisement

पंजाब में 10 लाख मजदूरों ने हड़ताल का एलान किया है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। यह हड़ताल किसानों के धान की खरीद को भी प्रभावित कर रही है। बता दें कि पंजाब में धान की आवक हो चुकी है और किसान अपनी पैदावार को मंडियों में बेचने के लिए अब तैयार हैं, लेकिन इसी बीच मजदूरों की हड़ताल के कारण उनके प्लान्स प्रभावित हो रहे हैं।

Advertisement

पंजाब में करीब 1840 मंडियां हैं और इनमें लगभग 10 लाख मजदूर काम करते हैं और उन्होंने 7 अक्टूबर से हड़ताल का ऐलान किया है। मजदूरों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है, और इसलिए वे हड़ताल पर हैं। वे अपने परिवारों को भी मंडियों में लेकर आने का ऐलान कर चुके हैं और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। किसान और व्यापारी वर्ग भी मजदूरों के साथ खड़े होने का समर्थन कर रहे हैं।

बाहरी मजदूरों को काम करने की अनुमति नहीं


वही मोगा में प्रदर्शन के दौरान मजदूर यूनियन के कुलदीप सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से करीब 1 साल पहले मजदूरों के वेतन में 25 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी. लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया है. वहीं उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती तब तक वो हड़ताल पर रहने वाले है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाहर के किसी मजदूर को मंडियों में काम नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते है किसान और व्यापारी वर्ग भी मजदूरों के संघर्ष में उनका साथ दें।

ये भी पढ़ें-कनाडा में भारतीय राजनयिक असुरक्षित, “किल इंडिया” रैली की हो रही तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *