Advertisement

प्रियंका गांधी ने जारी किया महिला घोषणापत्र, जानिए किए वादे

Share
Advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को लखनऊ में महिला घोषणापत्र जारी किया है। घोषणापत्र जारी करते हुए गांधी ने कहा कि हमने अपने घोषणापत्र को 6 हिस्सों में बांटा है, स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत।

Advertisement

प्रियंका ने कहा कि हमने अपने घोषणापत्र में महिलाओं को सरकारी पदों पर 40% के आरक्षण के साथ नियुक्ति की जाएगी।

प्रियंका गांधी ने आगे बताया कि हम महिलाओं को सशक्त बनाना चाहते हैं। और इसके लिए समाज में ऐसा माहौल बनाना होगा कि महिलाओं के लिए अभिव्यक्ति बंधनों को तोड़ा जा सके।

“राजनीति में हम 40% हिस्सेदारी से शुरू कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि ये एक दिन 50% बने. कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में सुरक्षित और नवीनतम सुविधाओं वाले छात्रावास बनाए जाएँगे, मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.”

प्रियंका गांधी ने कहा कि स्नातक में जो भी नामांकित लड़कियां होंगी, उन्हें स्कूटी मिलेगी, महिलाओं को हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ़्त मिलेंगे। परिवार में पैदा होने वाली प्रत्येक बालिका के लिए एक एफडी बनवाई जाएगी। साथ ही पुलिस बल में 25% महिलाओं को नौकरी देने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें