Advertisement

बिहार की संस्कृति से भली-भांति परिचित हूं- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

President Droupadi Murmu

President Droupadi Murmu

Share
Advertisement

President Droupadi Murmu:  पटना पहुंची देश की राष्ट्रपति ने चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज मैं भले ही राष्ट्रपति हूं लेकिन मैं बिहार की संस्कृति से भली-भांति परिचित हूं। जब मैं अपने प्रदेश उड़ीसा के नजरिए से देखती हूँ तो मैं भी अपने को बिहार की ही समझती हूं।

Advertisement

President Droupadi Murmu: ‘प्रदेश के विकास के लिए सर्वांगीण विकास जरूरी’

उन्होंने कहा, किसी भी प्रदेश के विकास के लिए सर्वांगीण विकास जरूरी है। यह जानकर खुशी हुई कि बिहार मछली पालन और मखाना में आत्म निर्भर हो गया है। यह बहुत प्रसन्नता कि बात है कि बिहार के किसान आधुनिक तौर-तरीका अपना रहे हैं।

President Droupadi Murmu: ‘देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय बिहार में, यह खुशी की बात’

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय बिहार में है। बिहार सरकार द्वारा मत्स्यपालन को कृषि से जोड़कर अच्छा किया गया है। साथ ही जलवायु परिवर्तन को भी प्राकृतिक खेती के माध्यम से संतुलित रखा जा सकता है। लीची, जर्दालु आम, कतरनी चावल सभी की मौजूदगी बिहार में है।

राष्ट्रपति पद से हटने के बाद करूंगी खेती-द्रौपदी मुर्मू

सब्जियों और फलों को बढ़ावा देने के लिए स्टोरेज की जरूरत है। इसपर काम करना है। बिहार को विकसित राज्य बनाए बिना समेकित विकास किया नहीं जा सकता है। मैं अक्सर बिहार आऊंगी, क्योंकि यह मेरा भी बिहार है। राष्ट्रपति पद से हटने के बाद खेती करूँगी।

President Droupadi Murmu: ये हैं राष्ट्रपति का बिहार में कार्यक्रम

19 अक्टूबर को राष्ट्रपति मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना के पहले दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। 20 अक्टूबर को राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर बोधगया में दर्शन और आरती करेंगी। उसी दिन राष्ट्रपति दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के तीसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: अटल बिहारी ने देखा था एम्स की संख्या बढ़ाने का सपना-भारती परवीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *