Advertisement

PM Modi Road Show Indore: इंदौर में आज रोड शो करेंगे PM मोदी, देवदर्शन कर करेंगे शुरुआत

Share
Advertisement

PM Modi Road Show Indore: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Pm Narendra Modi) आज(14 नवंबर) शाम इंदौर (Indore) आ रहे हैं। वे शाम पांच बजे देवदर्शन कर बड़ा गणपति चौराहा से रोड शो में शामिल होंगे। करीब 45 मिनट का रोड शो बड़ा गणपति से शुरू होकर 1.6 किमी की दूरी तय कर राजवाड़ा पहुंचेगा। इस मार्ग के दोनों ओर केसरिया कपड़ा लगाकर भगवा कारिडोर बनाया गया है।

Advertisement

रोड शो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Cm Shivraj singh chauhan) और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा शामिल हो सकते हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ में एक सभा को संबोधित करने के बाद इंदौर के एक रोड शो में शामिल होंगे।

वे बड़ा गणपति चौराहे से खुली गाड़ी पर बैठेंगे। प्रतिनिधिमंडल में उनके अलावा मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी होंगे। रोड शो के लिए भगवा कारिडोर तैयार करवाया गया है। इसके लिए सड़क के दोनों ओर करीब एक मीटर की ऊंचाई पर भगवा रंग के वस्त्र लगाए गए हैं।

शाम करीब 5 बजे इंदौर के बड़ा गणपति मंदिर में 101 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा राजवाड़ा में देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माला चढ़ाने के साथ रोड शो समाप्त होगा। राजवाड़ा पर महाराष्ट्रीयन पोशाक में महिलाएं प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी।

ये भी पढ़ें: World Diabetes Day: एम्स ने मधुमेह के मरीजों को दिया तोहफा, फ्री में मिलेगी इंसुलिन की सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *