Advertisement

आखिर क्यों इस देश में टॉयलेट में फ्लश करना है गैरकानूनी

Share
Advertisement

देश में हर व्यवस्था को सही से चलाने के लिए कानून बनाए जाते हैं। दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर अजीबोगरीब कानून है। आज हम आपको उस देश के बारे में बताएंगे जहां पर टॉयलेट से जुड़ा हुआ एक ऐसा कानून है जो बहुत अनोखा और अजीब है। स्विट्जरलैंड में तो टॉयलेट से संबंधित एक कानून बहुत अजीब है। यहां पर रात में 10 बजे के बाद फ्लश का यूज करना गैरकानूनी है।

Advertisement

ऐसा कानून इसलिए है क्योंकि स्विट्जरलैंड में ध्वनि प्रदूषण को लेकर लोग बहुत ज्यादा गंभीर हैं और रात के 10 बजे के बाद लोगों को यहां पर फ्लश करने की अनुमति नहीं है। यहां की सरकार का मानना है कि इससे ध्वनि प्रदूषण होगा और लोगों को रात में इसके कारण परेशानी भी हो सकती है। इन वजहों से यहां पर ऐसा कानून बनाया गया है। स्विट्जरलैंड में 10 बजे के बाद फ्लश करना गैरकानूनी है तो वहीं सिंगापुर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है और इस देश में कानून है कि अगर आपने अगर टॉयलेट यूज किया और इस्तेमाल के बाद फ्लश नहीं किया है, तो आपके ऊपर 150 डॉलर यानी 8000 रुपये से ज्यादा का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

सिर्फ यही नहीं, इसके लिए आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती हैं। पब्लिक टॉयलेट की साफ-सफाई को लेकर यह निर्णय लिया गया है। आपको इन कानूनों के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें