Advertisement

West Bengal: सागरपाड़ा में बदमाशों की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने बमों से भरा बैग किया बरामद

West Bengal: bag of bombs found in sagarpadra
Share
Advertisement

West Bengal: प. बंगाल में संदेशखाली हिंसा का विवाद अभी सुलझा भी नहीं था कि आज एक बार फिर प. बंगाल चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, रविवार (2 फरवरी) को पुलिस ने मुर्शिदाबाद जिले के सागरपाड़ा इलाके में सॉकेट बम से भरे एक थैले को बरामद किया है। घनीमत रही कि कोई बड़ी घटना होने से पहले ही पुलिस ने बमों को बरामद करके डिफ्यूज कर दिया है। हालांकि पुलिस ने इसे लेकर अभी तक कोई विस्तृत जानकारी दी है।

Advertisement

West Bengal: शुक्रवार को रामेश्वरम कैफे में हुआ था धमाका

बता दें कि 2 दिन पहले शुक्रवार को बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में भी एक बलास्ट हुआ था। जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट में कम तीव्रता वाले इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया गया था। इस ब्लास्ट के चलते 9 लोग घायल हुए थे। घटना का आरोपी 28 से 30 वर्ष का एक युवक बताया जा रहा है जो कैफे में आया और काउंटर पर रवा इडली खरीदी। इसके बाद बैग कैफे के सामने एक पेड़ के नजदीक रखकर चला गया। बैग रखने के करीब एक घंटे के बाद धमाका हुआ।   

संदेशखाली हिंसा के चलते विवादों में था बंगाल

बता दें कि इन सभी विवादों से पहले संदेशखाली हिंसा के चलते बंगाल काफी चर्चाओं में रहा। महिलाओं ने TMC नेता शेख शाहजहां पर योन उल्पीड़न का आरोप लगाया था। महिलाओं ने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब 1 महीने से ज्यादा वक्त तक प्रदर्शन किया। जिसके बाद शेख शाहजहां को गिरफ्तार कर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- West Bengal: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह, TMC पर लगाए ये गंभीर आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *