Advertisement
Other States

Ayodhya: दीपावली पर अयोध्या जा सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी, रामलीला और दीपोत्सव में हो सकते है शामिल

Share
Advertisement

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी दीपावली पर अयोध्या का दौरा कर सकते हैं। दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री अयोध्या में विशेष रामलीला का आयोजन देख सकते हैं। इसके साथ ही वे दीपोत्सव में भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि अयोध्या नगरी की दीपावली काफी खास होती है। हर साल सरयू नदी के घाट को हजारों लाखों दीपों से सजाया जाता है। हर साल इन दीयों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है।

Advertisement

पीएम मोदी का अयोध्या दौरा काफी अहम माना जा रहा है। आध्यात्म के साथ- साथ राजनीति के लिहाज से भी यह यात्रा अहम माना जा रहा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल का यह अंतिम दीपोत्सव होगा। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए प्रधानमंत्री के अयोध्या जाने के प्रोग्राम को सियासी तौर पर भी देखा जा रहा है।

हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पीएम के अयोध्या पहुंचने की तारीख क्या होगी। वहीं, इस साल दीपावली 4 नवंबर को है और दीपोत्सव का कार्यक्रम धनतेरस से यानी 2 नवंबर को शुरू होगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पीएम, धनतेरस के दिन ही अयोध्या आएंगे।

अयोध्या में होगी विश्व की सबसे बड़ी रामलीला, अंगद के किरदार में नज़र आएंगे मनोज तिवारी

अयोध्या में इस बार दुनिया की सबसे बड़ी राम लीला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने अपने-अपने किरदारों का चुनाव भी कर लिया है। अयोध्या में होने वाली इस राम लीला में राम की भूमिका राहुल वूछर निभाएंगे।

इसके साथ ही एक्टर बिंदु दारा सिंह हनुमान और गायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नज़र आएंगे। बताया जा रहा है कि शाहाबाज़ खान रावण के किरदार में दिखेंगे। तो वहीं लोकसभा से बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे।

इसबार अयोध्या में होने वाले रामलीला का आयोजन 6 से 15 अक्टूबर तक किया जाएगा। रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि ये रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला होगी, जिसे डिजिटल माध्यम से 50 करोड़ दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें कई नामचीन फिल्मी हस्तियां भी शिरकत करेंगी।

Recent Posts

Advertisement

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए…

May 3, 2024

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को समृद्ध करना, रत्नागिरि में बोले अमित शाह

Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…

May 3, 2024

‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी

PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…

May 3, 2024

राम मंदिर भी बन गया, माफिया और गुंडों का राम नाम सत्य भी हो गया, जो बचे हैं उनका भी नंबर आएगाः सीएम योगी

CM Yogi in Badaun: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर…

May 3, 2024

अजब-गजब: गोपालगंज में गधे पर बैठकर नामांकन के लिए पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी

Gopalganj News: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के गोपालगंज में अजब-गजब नजारा देखने को मिला.…

May 3, 2024

MI vs KKR: वानेखेड़े में जमकर होगी चौके-छक्कों की बारिश, देखें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट…

May 3, 2024

This website uses cookies.