Advertisement

NIA ने 47 दलालों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से रोहिंग्याओं को भारत में प्रवेश करवाने के आरोप

Share
Advertisement

Human Trafficking Network : भारत के विभिन्न राज्यों में हजारों की संख्या में रोहिंग्या मुस्लिम अवैध रूप से रह रहे हैं। जो भारत सरकार के लिए एक बड़ा मुद्दा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं। बता दें कि NIA के जांच एजेंसी और असम पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में कथित तौर पर रोहिंग्याओं को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करवाने के आरोप में 47 दलालों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

जानें किन राज्यों से हुई गिरफ्तारी

बता दें कि NIA द्वारा ऑपरेशन में अब तक कुल 47 दलालों और बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले में जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उनमें से 25 त्रिपुरा से, 5 असम से, 3 पश्चिम बंगाल से, 9 कर्नाटक से, 1-1 हरियाणा और तेलंगाना से और 3 तमिलनाडु से हैं।

नेटवर्क को खत्म करने की अभियान

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि रोहिंग्याओं को दलालों-बिचौलियों द्वारा भारत में प्रवेश अवैध रूप से प्रवेश कराने का हाथ रहा है। जो घुसपैठ में प्रमुख भूमिका निभा रहे थे। साथ ही जांच के दौरान यह भी पता चला है कि बिचौलिये न केवल भारत-बांग्लादेश सीमा के दोनों ओर बल्कि मुख्य भूमि पर भी मौजूद हैं। यही कारण है कि पुलिस ने बिचौलियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए एक अभियान शुरू किया। बता दें कि इसी अभियान में असम स्पेशल टास्क फोर्स ने जुलाई 2023 में ऑपरेशन शुरू कर के 10 ऐसे दलालों या बिचौलियों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/politics/congress-leader-aftab-who-called-temple-priests-rapists-arrested/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें