Advertisement

Maharashtra: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे का डिप्टी CM पर आरोप,’मुझे मारना चाहते हैं फडणवीस’

Share
Advertisement

Maharashtra: मराठा आरक्षण आंदोलन  के नेता मनोज जरांगे ने रविवार को ऐलान किया है कि वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री फडणवीस पर कई आरोप लगाए हैं।

Advertisement

Maharashtra: ‘मुझे मारना चाहते हैं फडणवीस’

जरांगे ने कहा, कुछ लोगों को मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए लालच दिया जा रहा है। उन पर दबाव डाला जा रहा है। इन साजिशों के पीछे फडणवीस का हाथ है। वह मुझे मारना चाहते हैं। मैं सागर बंगले (मुंबई के मालाबार हिल में फडणवीस का आधिकारिक आवास) तक मार्च करने के लिए तैयार हूं। इस एलान ने उनके समर्थकों को हैरान कर दिया।

इस एलान से सभा स्थल पर अफरातफरी मच गई। जरांगे के समर्थक बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। उनमें से जब कुछ ने उनका माइक्रोफोन छीनने की कोशिश की तो जरांगे ने कहा कि वह अकेले मुंबई तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें इसके लिए एक छड़ी की जरूरत है।

‘आंदोलन के खिलाफ साजिश रच रहे फडणवीस’

जरांगे ने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री फडणवीस आरक्षण की मांग कर रहे मराठा सुदाय के आंदोलनों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि फडणवीस लोगों के जरिए उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, पिछले साल जालना में प्रदर्शन के दौरान जब लाठीचार्ज हुआ था, तो फडणवीस को माफी मांगनी पड़ी थी। इससे उन्हें गहरा झटका लगा था, इसलिए अब वह मराठा आरक्षण आंदोलन को नाकाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

‘फडणवीस की मदद कर रहे कुछ मराठा नेता’

उन्होंने दावा किया राज्य सरकार फडणवीस चला रहे हैं, न कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे या उप मुख्यमंत्री अजित पवार। आरक्षण कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि फडणवीस राज्य में मराठों को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका यह दांव उल्टा पड़ेगा। जरांगे ने कहा, भाजपा के कुछ मराठा नेता मुझे बदनाम करने में फडणवीस की मदद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-Delhi Fire News: लाजपत नगर इलाके में घर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने 3 लोगों को बचाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें