Himachal Lok Sabha Election: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों हिमाचल दौरे पर हैं। जेपी नड्डा हिमाचल में चुनावी तैयारियों का जायजा रहे हैं। इस दौरान आज बीजेपी अध्यक्ष ने धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। ढाई घंटा चली इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर मार्गदर्शन किया।
बैठक में उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व CM जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक और विभिन्न प्रतिनिधियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बीजेपी के ‘गांव चलो अभियान’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कई अभियान चल रहे हैं जिसमें गांव चलो अभियान भी शामिल है। बैठक में इस अभियान के कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में बूथ कैसे मजबूत हो इसका चिंतन किया गया, ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कैसे और प्रभावशाली बनाया जाए, मन की बात कार्यक्रम में हर बूथ की बैठक हो अर्थात ग्राउंड जीरो के उपर नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां किस प्रकार से पहुंचे और इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी की जो नकारात्मक नीतियां हैं, जो परिवारवाद हैं इन सभी विषयों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी को चाक चैबंद किया।
डॉ. बिन्दल ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेश से लेकर मण्डल स्तर तक पार्टी में लोगों को जोड़ने के लिए ज्वाईनिंग अभियान प्रारंभ हुआ जिसमें आज सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद शर्मा को विधिवत रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई।
डॉ. बिन्दल ने कहा कि, ‘2024 में हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए किस-किस तरीके के साथ संगठन को आगे बढ़ना है वह समस्त दिशा-निर्देश आज की बैठक में दिए गए और यथासमय संगठन अपने कार्यों को पूरा करेगा, ऐसा प्रदेश संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया। इस बैठक में नव मतदाता सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान, मन की बात, लाभार्थी सम्पर्क जैसे विभिन्न अभियानों को लेकर विशेष चर्चा हुई।’
रिपोर्ट- योगराज शर्मा (शिमला)
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…
Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…
Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…
Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…
Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…
Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…
This website uses cookies.