Advertisement

छत्रपति संभाजीनगर की एक फैक्ट्री में लगी आग, छह लोगों की आग में झुलसने से मौत

Share
Advertisement

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में देर रात एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग में झुलसने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दमकल कर्मी मौके पर ही आ गए थे। आग पर काबू पा लिया गया। और शवों को अस्पताल पहुंचाया गया।  

Advertisement

पुलिस कमिश्नर मनोज लोहिया ने बताया कि लेदर और कॉटन के दस्ताने बनाने वाली कंपनी सन शाइन में आग लग गई थी। घटना की सूचना सबसे पहले देर रात 1:15 बजे कंट्रोल रूम में मिली। जानकारी मिलते ही एसीपी तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने साढ़े तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने आगे कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सामने आए

फैक्ट्री के कर्मचारियों का कहना है कि जब आग लगी उस समय फैक्ट्री में 10-15 कर्मचारी मौजूद थे। आग की लपटें देख मजदूरों में हड़बड़ी मच गई। कुछ लोग वहां से भागने सफल हुए तो वहीं कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए।

ये भी पढ़ें:New Year Eve Delhi Traffic Advisory: न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले जान ले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवायजरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *