Advertisement

Devendra Fadnavis: रामलला पर राजनीति करने वालों को देवेंद्र फडणवीस का मुंह तोड़ जवाब, कहा -‘जो नालायक हैं…’

Devendra Fadnavis On Ram Mandir in hindi

Devendra Fadnavis On Ram Mandir news in hindi

Share
Advertisement

Devendra Fadnavis: अयोध्या में राम मंदिर को भव्य तरिके से सजाया जा रहा है। जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर को लेकर राजनिति भी Devendra Fadnavis बहुत हो रही है। इसी बीच रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नागपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें, कि इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए।

Advertisement

देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर कसा तंज

बताया जा रहा है कि इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने रामलला के नाम पर राजनीति करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग नालायक हैं वो अयोध्या नहीं जा रहे हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने ‘हिंदू जागो’ नाम से एक गीत को भी गाया।

साथ ही इस कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 में हमारा नारा था, ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।’ फिर नारा बदला, ‘राम लला हम आएंगे, भव्य मंदिर बनाएंगे और यह भव्य मंदिर वहां बन चुका है।’ और उन्होंने ये भी कहा कि आज भी ऐसे लोग हैं जो कहते हैं कि हम 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएंगे।

देवेंद्र फडणवीस ने गाया ये गीत

हालांकि उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग किस मुंह से अयोध्या जाएंगे। और ये वो लोग हैं जिन्होंने साल 2007 में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए भगवान राम को काल्पनिक बताया था। इतना ही नहीं इन नेताओं ने अपने हलफनामा में कहा कि राम का कोई मंदिर वहां था ही नहीं।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने हलफनामे में यह भी कहा था कि रामसेतु नाम का कोई अस्तित्व नहीं है। जो लोग नालायक हैं। वे अयोध्या नहीं जा रहे हैं। इस खास मौके पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने लोगों के सामने ‘जागो हिंदू जागो’ गाना भी गाया।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/horoscope/aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-21-january-2024-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें