Advertisement

Bengal Politics: अर्जुन सिंह ने की भाजपा में ‘घरवापसी’, दिब्येंदू अधिकारी ने भी ग्रहण की सदस्यता

Bengal Politics arjun singh and diyendu adhikari joined bjp
Share
Advertisement

Bengal Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों में दल-बदल का दौर जारी है। इसी क्रम में आज तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीएमसी सांसद अर्जुन सिंह और दिब्येंदू अधिकारी ने शुक्रवार (15 मार्च) को भाजपा की सदस्यता ले ली है। बता दें कि दिब्येंदू अधिकारी भाजपा के पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता सुवेंधु अधिकारी के भाई हैं। इससे पहले हुए लोकसभा चुनाव में अर्जुन सिंह बैरकपुर से 2019 में भाजपा से ही सांसद बने थे, लेकिन बाद में फिर वे भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में चले गए थे।

Advertisement

Bengal Politics: भाजपा में शामिल होने के बाद ये बोले अर्जुन सिंह

अर्जुन सिंह ने भाजपा की सदस्तयता ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि ‘मैं 2019 में भाजपा से सांसद बना। 2021 में चुनाव के बाद बहुत भयानक हिंसा हुई। उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए मुझे भाजपा से दूरी बनानी पड़ी। उनकी हत्या की जा रही थी। मैंने देखा कि टीएमसी सरकार पुलिस और गुंडों की मदद से सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहती है। इसका ताजा उदाहरण हमने संदेशखाली में देखा। सिर्फ एक संदेशखाली नहीं है, बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में लोग संदेशखाली की तरह ही रह रहे हैं।’

संदेशखाली है पूरे देश का मुद्दा

वहीं दूसरी तरफ दिब्येंदु अधिकारी ने आज के दिन को अपने लिए एक अच्छा दिन बताया। उन्होंने कहा कि‘यह मेरे लिए एक अच्छा दिन है, क्योंकि मैं आज बीजेपी परिवार में शामिल हो रहा हूं। संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ जो हुआ है, वह अकेले बंगाल का नहीं बल्कि पूरे देश का मुद्दा है। भाजपा सबसे पहले पीड़ितों तक पहुंची। कोई अन्य राजनीतिक दल ऐसा नहीं कर सका।’

‘400 से ज्यादा सीटें जीतने के लिए जमीन पर काम करना होगा’

उन्होंने कहा कि जनता को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बहुत उम्मीदें थीं, क्योंकि वह भी एक महिला हैं। बंगाल में महिलाओं को वह सम्मान नहीं है, जो मिलना चाहिए। वहां कानून का कोई शासन नहीं है। हमारा काम भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करना है। पार्टी को आगे ले जाने और पीएम मोदी के लिए 400 से अधिक सीटें दिलाने के लिए जमीन पर काम करना होगा।

ये भी पढ़ें- गोरखपुर को CM Yogi ने दी करोड़ों की सौगात, बोले-PM मोदी के तीसरे कार्यकाल में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें