Advertisement

महाराष्ट्र में बेकाबू होता जा रहा है ओमिक्रॉन का कहर, राज्य सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए

new guidelines
Share
Advertisement

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना और नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का कहर तेजी रफ्तार के साथ बढ़ता ही जा रहा है। जो देश की जनता और प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मालूम हो कि देश में अब तक 3,623 ओमिक्रोन के मामले दर्ज़ किए गए है। इस दौरान 1,409 लोग डिस्चार्ज हुए है।

Advertisement

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 1,009 और 513 मामले सामने आए है। इसी को ध्यान में रखते हुए महाराष्‍ट्र सरकार ने राज्‍य में कोरोना और ओमिक्रॉन के फैलाव रोकने के लिए नए प्रतिबंधों की घोषणा की है।

महाराष्‍ट्र सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस

  • राज्य के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर अगले आदेश तक बंद।
  • विवाह, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में अधिकतम 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति।
  • इसके साथ ही अंतिम संस्कार में केवल 20 लोगों को ही जाने की अनुमति है।
  • जबकि शॉपिंग मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स 50 प्रतिशत से संचालित होंगे।
  • सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने वाले लोगों के लिए वैक्सीन की दोनों खुराक लेना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा राज्य में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें