Advertisement

मराठा समुदाय को निशाना बना रहे हैं ओबीसी नेता : मनोज जरांगे

Share
Advertisement

Maharashtra: सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने आरोप लगाया है कि ओबीसी नेता फर्जी अपराध दर्ज कराकर मराठा समुदाय को निशाना बना रहे हैं। साथ ही जरांगे ने मराठा नेताओं को समुदाय के युवाओं के साथ खड़े होने की बात कही। सनद रहे कि मनोज जरांगे सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठाओं के लिए ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

छगन भुजबल ने आरक्षण पर दिया था बयान

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने एक दिन पहले ही कहा था कि मराठाओं को ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण देने के गलत कोशिशों का विरोध किया जाएगा और हिंसा तथा दबाव की रणनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छगन भुजबल NCP विधायक प्रकाश सोलंके और संदीप क्षीरसागर के घरों में गए। जिन्हें पिछले हफ्ते बीड में आरक्षण आंदोलन के हिंसक होने के दौरान निशाना बनाया गया था।

मराठाओं पर किए जा रहे हैं मामला दर्ज

मनोज जरांगे ने दावा किया कि मंत्री का बीड दौरा मराठा समुदाय को निशाना बनाने के लिए था। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे मराठा समुदाय के विरुद्ध मामले दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में मराठा नेताओं को इस पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप आज उनके साथ खड़े नहीं हुए तो वे कल आपको माफ नहीं करेंगे।  

भुजबल ने लगाया आरोप

छगन भुजबल ने इससे पहले कहा था कि बीड में एक होटल में 2 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में 1 घंटे तक तोड़फोड़ की गई। और वरिष्ठ नेता जयदत्त क्षीरसागर के घर को जला दिया गया। लेकिन, उन्होंने मराठा आरक्षण के मसले पर कुछ नहीं कहा था। दूसरी तरफ, मनोज जरांगे ने कहा कि होटल मालिक के परिचित लोगों ने तोड़फोड़ की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : Collegium System: कोर्ट की सरकार पर सख्त टिप्पणी, कहा हमें मजबूर न करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *