Biharक्राइमराज्य

MURDER: अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत

MURDER: औरंगाबाद में अज्ञात अपराधियों ने 33 वर्षीय युवक की गोली मारकर की हत्या की दी। घटना दाउदनगर के पासवान चौक के पास की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

MURDER: सुबह घर से मार्निंग वॉक के लिए निकला था

औरंगाबाद के दाउदनगर-बारुण रोड स्थित पासवान चौक के पास आज तड़के अज्ञात बाइक सावर अपराधियों ने एक 33 वर्षीय किसान को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या एक अमृत बिगहा निवासी सूर्यनाथ पासवान के रूप में की गई। बताया जाता है कि किसान सूर्यनाथ पासवान अपने घर से मॉर्निंग वॉक करते हुए खेत पर जाने के लिए निकला था।

घात लगाकर बैठे थे बदमाश

सुबह पांच बजे वह पासवान चौक के पास पहुंचा तभी पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दिया। वह बचने के लिए अमृत बिगहा की ओर भागा लेकिन अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटनास्थल पर ही सूर्यनाथ की मौत हो गई।

MURDER: आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। सूचना पर दाउदनगर थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया गया। आक्रोशित लोगों ने शव को घटनास्थल पर रख कर ही मृतक के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग की।

ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही पुलिस

शव रखकर भीड़ नारेबाजी कर रही थी। इससे रास्ता जाम हो गया। दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। लेकिन खबर लिखे जाने तक जाम नहीं खुला था।

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर, औरंगाबाद, बिहार

ये भी पढ़ें:NITISH KUMAR: सीएम ने फुलवारीशरीफ में मज़ार पर की चादरपोशी

Related Articles

Back to top button