Other Statesराज्य

तृणमूल कांग्रेस के संगठन चुनाव में ममता बनर्जी चुनी गई निर्विरोध अध्यक्ष

टीएमसी के आंतरिक चुनाव में ममता बनर्जी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। पार्टी में लगभग 5 सालों के बाद संगठन स्तर पर चुनाव कराया गया। चुनाव में ममता बनर्जी सबसे लोकप्रिय होने के तौर पर तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गई।

बता दें बंगाल के चुनाव में ममता की पार्टी टीएमसी को 213 सीटें मिली थी। ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौट कर आई। हालांकि ऐसा इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि जिस व्यक्ति के नाम पर किसी दल ने बहुमत हासिल की हो, वो व्यक्ति ही चुनाव हार जाए। 2021 बंगाल चुनाव में ममता नंदीग्राम सीट से चुनाव हार गई, लेकिन बाद में भवानीपुर उपचुनाव में जीत हासिल कर सत्ता को अपने कब्जे से बाहर जाने से बचा लिया।

बता दें 1997 में ममता ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी, उसके बाद 1998 में मुकुल रॉय के साथ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की थी। आज तृणमूल कांग्रेस कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाग लेती है, जैसे, मणिपुर, गोवा, उत्तर-प्रदेश आदि।

Related Articles

Back to top button