Advertisement

मध्य प्रदेश में महिला ने चार पैरों वाली बच्ची को दिया जन्म, हैरान हुए लोग

मध्य प्रदेश में महिला ने चार पैरों वाली बच्ची को दिया जन्म, हैरान हुए लोग

मध्य प्रदेश में महिला ने चार पैरों वाली बच्ची को दिया जन्म, हैरान हुए लोग

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश के विदिशा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने चार पैरों वाली बच्ची को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद डॉक्टर भी बच्ची को देखकर हैरान रह गए। ये मामला मंडी बामौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जिस महिला ने चार पैरों वाली बच्ची को जन्म दिया, उसकी पहले से ही तीन बेटियां हैं।

Advertisement

महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा मामला लाखों में से एक होता है। बच्ची की हालत गंभीर होने के बाद उसे विदिशा मेडकल कॉलेज रेफर किया गया और वहां से भी डॉक्टरों ने उसे एम्स रवाना कर दिया।

मंडी बामौरा स्वास्थ्य केंद्र के डा राजेश प्रजापति ने बताया कि विदिशा के कुरवाई तहसील में स्थित ग्राम जोनाखेड़ी निवासी फूलसिंह प्रजापति की 25 वर्षीय पत्नी धनुषबाई ने चौथी बच्ची को जन्म दिया है। इसके चार पैर हैं और बच्ची के शरीर में शौच का रास्ता भी नहीं है। जन्म के समय बच्ची का वजन साढ़े तीन किलो से अधिक था। जन्मजात विकृति देख बच्ची को विदिशा जिला अस्पताल रैफर किया गया, जहां से उसे भोपाल एम्स भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:नागपंचमी पर पकड़ा गया करोड़ों का ‘रेड सैंड बोआ’ सांप, जानें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें