Advertisement

सीएम शिवराज का कमलनाथ पर निशाना,’नकली चेहरा सामने आए, असली छिपा…’

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिसे लेकर प्रदेश में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज कमलनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये वे कमलनाथ हैं जिन्होंने सौंसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा नहीं लगने दी। छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का काम कमलनाथ ने किया था।

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में जंबूरी मैदान में पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने कहा नकली चेहरा सामने आए और असली सूरत छिपी रहे इसका उदाहरण हैं कमलनाथ। उन्होंने कहा कि ये वे कमलनाथ हैं जिन्होंने सौसंर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा नहीं लगने दी। छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का काम कमलनाथ ने किया था।

उसे समय हमारी सरकार नहीं थी लेकिन मैं खुद वहां गया था। मैंने आंदोलन किया था। सीएम ने कहा कि जो नकली और मौसमी होते हैं वह राम की भी पूजा करते हैं। अब छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घर घर गंगा जल बांटने के कांग्रेस अभियान पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जनता हम पर विश्वास करती है इसलिए हम को कसम खाने की जरूरत नहीं है। जो झूठे हैं उनको झूठी कसमें खानी पड़ती हैं इसलिए कांग्रेस गंगा जल ले जाये या नर्मदा जल क्या फर्क पड़ता है। गौरतलब है की कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर गंगा जल ले जाकर 11वचन पूरी करने की कसम खायेंगे।

ये भी पढ़ें:MadhyaPradesh: BJP महाराजपुर में दे पाएगी कांग्रेस को पटखनी? महाराजपुर में राज करने की जंग कौन जीतेगा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *