Advertisement

MP: प्रदेश में BJP को जीत मिलने पर शिवराज ही होंगे सीएम? शाह ने दिया सस्पेंस भरा जवाब

Share
Advertisement

MP Politics:  साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई है। भाजपा भी प्रदेश में होने वाले चुनावों की तैयारी में भाजपा जुट हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भाजपा में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भाजपा को 2023 में बहुमत मिलने पर शिवराज सिंह चौहान ही सीएम होंगे सवाल पर अमित शाह के जवाब ने संस्पेस बढ़ा दिया है।

Advertisement

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के पिछले 20 सालों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इस मौके पर मीडिया की तरफ से भाजपा को विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने पर शिवराज ही मुख्यमंत्री होंगे सवाल पर केंद्रीय गृहमंत्री ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। शाह ने कहा कि ऐसा है अभी शिवराज सिंह ही मुख्यमंत्री है। पार्टी का काम आप क्यों करने लगे? अभी शिवराज जी ही मुख्यमंत्री है? पार्टी पार्टी का काम करेंगी?

आपको बता दें प्रदेश में विधानसभा चुनाव की कमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल ली है। साथ ही केंद्रीय मंत्रियों को प्रदेश के चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद से कांग्रेस भाजपा पर सवाल उठा रही है कि उसे सीएम शिवराज पर भरोसा नहीं रहा। प्रदेश भाजपा के चेहरे बेदम हो गए है। केंद्रीय नेतृत्व को अब प्रदेश के चेहरे पर भरोसा नहीं रहा। वहीं, हाल ही में सीएम शिवराज ने अचानक दिल्ली दौरा कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और इंदौर में भी अचानक संघ कार्यालय जाकर संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। इसके बाद से फिर प्रदेश में फिर अटकलें तेज हो गई थी। हालांकि इन मुलाकातों को चुनाव से जुड़ा नहीं होना बताया था।

ये भी पढ़ें:MadhyaPradesh: भोपाल में अमित शाह ने भरी हुंकार, मांगा 53 सालों का हिसाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें