Advertisement

MP News: 20 फीट पाइप से उतरकर भागी, प्रेग्नेंट कैदी

Share
Advertisement

छत्तरपुर जिला अस्पताल से पाइप के सहारे 20 फीट नीचे उतरकर भागने वाली महिला कैदी 7 हफ्ते की प्रग्नेंट है। बुधवार सुबह महिला कैदी लेडी कॉन्स्टेबल को लेकर बाथरूम गई। यहां कॉन्स्टेबल गेट पर खड़ी होकर उसके बाहर आने का इंतजार करती रही। महिला कैदी 3 मिनट में बाथरूम की खिड़की खोलकर पाइप के सहारे नीचे उतरी और फरार हो गई। दरवाजे को धक्का देकर भीतर घुसने पर उसके भाग जाने का पता चला। मामले में महिला आरक्षक रश्मि दहिया को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच के आदेश दिए गए हैं।

Advertisement

दरअसल, छतरपुर‎ सिविल लाइन पुलिस पर आदतन‎ अपराधी के परिवार ने 17 दिन पहले‎ पत्थरों से हमला कर 3 पुलिस‎कर्मियों को गंभीर रूप से घायल कर‎ दिया था। इस मामले में पुलिस ने‎ उसकी पत्नी, भाई,‎ भाभी और रिश्तेदार को गिरफ्तार कर‎ जेल भेज दिया था। मंगलवार शाम‎ उसकी प्रेग्नेंट पत्नी की‎ तबीयत बिगड़ी तो जेल प्रबंधन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। ‎

आरोपी दिलीप जाटव की‎ पत्नी ऋतु जाटव को 14 मार्च को शाम साढ़े 6 बजे तबीयत बिगड़ने पर जिला जेल से अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में पहली मंजिल पर स्थित‎ प्रसूता वार्ड में इलाज के लिए भर्ती‎ कराया था।‎ बेसमेंट समेत पहली मंजिल को मिलाया जाए तो इसकी ऊंचाई करीब 20 फीट है। रातभर इलाज चलने के बाद‎ बुधवार की सुबह 6.53 बजे ऋतु‎ शौच के बहाने बाथरूम में गई और‎ पीछे की खिड़की खोलकर पाइप के‎ सहारे नीचे उतरी। 6.56 मिनट पर‎ जिला अस्पताल चौकी के सामने से‎ होते हुए बाहर निकल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें