Advertisement

Politics News: भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेता सुरेश पचौरी का राजनीतिक सफर

Share
Advertisement

PoliticsNews: लोकसभा चुनाव जैसे- जैसे नजदीक आ रहे है। नेताओं का दल- बदलने का सिलसिला भी जारी है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को फिर एक और बड़ा झटका लगा है। एमपी की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद सुरेश पचौरी कांग्रेस के हाथ छोड़ अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं। उनके साथ ही कांग्रेस के 12 नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सुरेश पचौरी समेत सभी नेताओं ने भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisement

Politics News: सुरेश पचौरी का राजनीतिक करियर

भाजपा में शामिल हुए सुरेश पचौरी, कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे। अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत पचौरी ने 1972 में की थी। इसके बाद वे केंद्रीय मंत्री, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष और चार बार राज्यसभा सांसद रहे। सुरेश पचौरी की राजनीति पारी तो काफी लंबी है, लेकिन वे जमीनी स्तर पर कभी कमाल नहीं दिखा पाए।

अपने अब तक के राजनीति सफर में पचौरी ने दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा। लेकिन दोनों में ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पचौरी 1999 में भोपाल लोकसभा सीट से उमा भारती के सामने चुनावी मैदान में उतरे, लेकिन 1 लाख 60 हजार से ज्यादा मतों से हार गए। साल 2013 में भोजपुर से सुरेंद्र पटवा के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन फिर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:-Delhi Namaz Viral Video: इंद्रलोक में सड़क पर नमाज पढ़ने वाले नमाजियों को लात मारने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें