Advertisement

पीएम मोदी ने MP में महिला श्योपुर स्वंय सहायता समूह में संबोधन के दौरान कहीं ये बातें…

Share
Advertisement

पीएम मोदी ने आज MP में चीतों को कूनो -पालपुर अभायरण्य में बने क्वारंटाइन बाड़ों में छोड़ें जाने के बाद महिला श्योपुर में स्वंय सहायता समूह में अपना संबोधन किया जिसमें उन्होनें कहा कि आज की नारी से ही भारत एक नया भारत बन पाया है। देश की नारी शक्ति ने एक नया विश्वास पैदा किया है। स्वच्छ भारत अभियान में भी महिलाओं ने योगदान देते हुए नेतृत्व किया।

Advertisement

संबोधन को दौरान पीएम मोदी को अपनी मां से न मिलने का छलका दर्द

पीएम मोदी ने महिला श्योपुर में स्वंय सहायता समूह संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘आज के दिन आम तौर पर मेरा प्रयास रहता है कि मैं मेरी मां के पास जाऊं, उनके चरण छूकर आशीर्वाद लूं। लेकिन आज मैं मां के पास नहीं जा सका, लेकिन मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल की, अन्य समाज की, गांव-गांव में मेहनत करने वाली लाखों माताएं आज मुझे यहां आशीर्वाद दे रही हैं।’

हर जगह महिलाएं लहरा रहीं अपना परचम-पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछली शताब्दी के भारत और इस शताब्दी के नए भारत में एक बहुत बड़ा अंतर हमारी नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में आया है। आज के नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारीशक्ति का परचम लहरा रहा है।’ उन्होंने कहा कि जिस भी सेक्टर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है, उस क्षेत्र में, उस कार्य में सफलता अपने आप तय हो जाती है। स्वच्छ भारत अभियान की सफलता इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसको महिलाओं ने नेतृत्व दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *