Advertisement

कर्नाटक दांव से मध्य प्रदेश जीतने का प्लान, जबलपुर में प्रियंका गांधी क्यों करने जा रहीं ऐलान?

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानी 12 जून को जबलपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। अपनी पांच प्रतिज्ञा या गारंटी और पुरानी पेंशन स्कीम के सहारे कर्नाटक में जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस उसी पैटर्न पर मध्य प्रदेश में भी जीत हासिल करना चाहती है।

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना की शुरूआत करने के कुछ दिनों बाद प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करके पार्टी के अभियान की शुरुआत करेंगी। माना जा रहा है कि अभियान को आगे बढ़ाने में वह बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। प्रियंका कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत नर्मदा तट पर पूजा-अर्चना करने के बाद करेंगी। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। हालांकि, एमपी कांग्रेस कमलनाथ पहले ही पांच वादों की घोषणा कर चुके हैं। कांग्रेस का चुनावी अभियान उसी पर केंद्रित होगा। इसमें मुक्त बिजली, कृषि ऋण माफ करना, महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये देना और कुछ अन्य कल्याणकारी उपाय शामिल हैं।

कर्नाटक चुनावों में भी कांग्रेस ने पांच गारंटी का वादा किया था। जबलपुर राज्य के महाकौशल क्षेत्र का केन्द्र है और यहां आदिवासी मतदाताओं की संख्या बहुत ज्यादा है। 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने आठ जिलों के इस संभाग में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 सीटों में से 11 पर जीत हासिल की जबकि शेष दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। जबलपुर के महापौर और कांग्रेस के शहर प्रमुख जगत बहादुर सिंह ने बताया कि प्रियंका सुबह करीब शहीद स्मारक में एक जनसभा को संबोधित कर पार्टी के चुनाव अभियान और संकल्प 2023 की शुरुआत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *