Advertisement

MP Politics: दिग्विजय सिंह का छलका दर्द, बोले- ‘हमारा संगठन कमजोर

Share
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने कहा है कि उन्हें यह स्वीकार करने में कोई एतराज नहीं है कि कांग्रेस का जैसा संगठन होना चाहिए, वैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का भी ऐतराज नहीं है कि हमारा जो प्रबंधन है, उसमें पोलिंग के आखरी दिन भी कमी रहती है। उस तरह की तैयारी हमारी नहीं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) के बाद प्रदेश में कांग्रेस (Congress)की सरकार बनेगी।

Advertisement

कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता हमें वोट तो देना चाहती है, लेकिन संगठन की कमजोरी की वजह को हम लोग पूरा नहीं कर पाए। इसलिए कमल नाथ जी ने बहुत ही सही तरीके से पूरे प्रदेश की विधानसभा सीटो को सेक्टर और मंडलम में बांटा है। ऐसी ही विधानसभा क्षेत्र की हारी हुई सीटो पर प्रदेश भर में दौरा कर रिपोर्ट तैयार कर कमलनाथ को सौंपी जाएगी।

दरअसल मध्य प्रदेश में चुनाव के लिहाज से दिग्विजय सिंह कांग्रेस की उन हारी हुई सीटों पर लगातार दौरा कर रहे हैं। वो इन हारी हुई सीटों पर पार्टी के संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश में इस तरह की करीब 66 सीटें हैं। इन सीटों पर दिग्विजय सिंह लगातार पहुंच रहे हैं। इसी सिलसिले में वो सीहोर जिले में पहुंचे। उन्होंने वहां पर यह बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *