Advertisement

Ujjain: घर से डेढ़ साल पहले भागी लड़की, शादी के मंडप में फेरे लेती मिली

madhya pradesh

madhya pradesh

Share
Advertisement

Ujjain: डेढ़ साल पहले भागी लड़की हनुमानगढ़ी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी कर रही थी। पुलिस लड़की समेत उस लड़के को भी थाने ले आई जिसे वह शादी कर रही थी। दरअसल डेढ़ साल पहले ये लड़की अपनी सहेली के साथ घर से भागी थी। उज्जैन(Ujjain) की महाकाल थाना पुलिस ने हनुमानगढ़ी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में दोनों को पकड़ लिया। जब लड़की घर से भागी थी तब वे नाबालिग थी और अब वे बालिग हो गई है। जिस लड़के से वह शादी कर रही थी वह पंडिताई का कम करता है। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।   

Advertisement

सहेली के साथ घर से भागी

महाकाल पुलिस ने बताया कि 2021 में मोहनपुरा में रहने वाली 9वीं की छात्रा अपनी सहेली के साथ बिना बताए घर से चली गई थी। परिवार वालों ने दोनों की गायब होने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इसमें से एक लड़की को ढूढ कर परिवार को सौंप दिया था। लेकिन दूसरी लड़की का पता नहीं चला। करीब डेढ़ साल बाद महाकाल पुलिस को सूचना मिली की घर से गायब लड़की हनुमानगढ़ी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी कर रही है।

महाकाल थाना प्रभारी ने कहा

महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि जब लड़की घर से भागी थी, उस समय वह नाबालिग थी। डेढ़ साल बाद वह बालिग हो गई। फिलहाल लड़की को परिजनों को सौंप दिया है। जिस लड़के के साथ लड़की शादी कर रही थी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। युवक पंडिताई का काम करता है और उसका नाम पुरुषोत्तम है। वह सीतामऊ का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह महाकालेश्वर(Mahakaleshwar) और विक्रांत भैरव में पूजा पाठ करवाता है।

ये भी पढ़े: MP News: सोना-चांदी के नए भाव जारी, जानिए ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *