Advertisement
Madhya Pradesh

MP News: दिग्विजय सिंह ने शिवराज के इस मंत्री को दे दी धमकी, कहा- कांग्रेस सरकार बनी तो छोड़ूंगा नहीं

Share
Advertisement

MP News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एक्टिव हो गए हैं। वो हर विधानसभा सीट पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह रविवार को गुना जिले के दौरे पर थे। यहां उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक और राज्य सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया को खुली चेतावनी दी है। बमोरी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा- मैं मंच से मंत्री को धौंस दे रहा हूं अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ गई तो तुझे छोड़ेंगे नहीं सबक सिखाएंगे। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कर्मचारियों को भी सावधान करते हुए कहा कि जो अधिकारी कर्मचारी निर्दोष लोगों को पकड़ेगा उसे छोडूंगा नहीं।

Advertisement

दिग्विजय सिंह ने दी चेतावनी

दिग्विजय सिंह ने पंचायत मंत्री के विधानसभा क्षेत्र बमोरी में चेतावनी दी है। दिग्विजय सिंह की चेतावनी पर कांग्रेसियों ने ताली बजाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अभी मैं चुप बैठा हूं हमारे कार्यकर्ताओं के साथ अगर किसी तरह की गड़बड़ की तो मैं भी खुलकर सामने आऊंगा।

कर्मचारियों के लिए मुझसे बुरा कोई नहीं होगा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी कार्यकर्ताओं और जनता को परेशान करेगा उसके लिए मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी संविधान के हिसाब से नहीं चलेगा उसे मैं देख लूंगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के लिए है लुटेरों के लिए नहीं। अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सब मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की थी शिकायत

दरअसल, कांग्रेसियों ने दिग्विजय सिंह से शिकायत की थी कि पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया उन्हें धमकाते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा था कि हें क्षेत्र में काम नहीं करने दिया जाता है पुलिस और अधिकारी के नाम पर डराया जाता है। जिसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने मंच से मंत्री महेन्द्र सिसोदिया को चेतावनी दी है।

दिग्विजय सिंह के बयान पर मंत्री ने किया पलटवार

दिग्विजय सिंह के बयान पर पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जाने क्यूँ धमकी दे रहे हैं? मैं चाहता तो बमौरी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देता। मेरी मानसिकता किसी के नुकसान पहुंचाने की नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ भगवान और अपने नेता से डरता हूं। बता दें कि महेन्द्र सिंह सिसोदिया उन नेताओं में हैं जिन्होंने 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी जिसके बाद कमलनाथ सरकार गिर गई थी। महेन्द्र सिंह कमलनाथ की सरकार में श्रम मंत्री थे।

ये भी पढ़े: चुनाव से पहले BJP की राह पर चले कांग्रेस नेता कमलनाथ

Share
Published by
Richa Singh

Recent Posts

Advertisement

Delhi Liquor Policy Case: क्या CM केजरीवाल को मिलेगी राहत, या खारिज होगी गिरफ्तारी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Delhi Liquor Policy Case: नई आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की…

May 7, 2024

Live Voting Update: तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान

Live Voting Update: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है. इसी क्रम में…

May 7, 2024

एलजी साहब भाजपा के एजेंट कि तरह काम कर रहे हैं और ये सीएम केजरीवाल के खिलाफ बड़ी साजिश है- सौरभ भारद्वाज

New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…

May 6, 2024

Lok Sabha Election: आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव समेत 12 ने दाखिल किया नामांकन

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…

May 6, 2024

Jalandhar: भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत

Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…

May 6, 2024

Lok Sabha Election 2024: BSP ने जारी की उम्मीदवारों की 13वीं सूची, जौनपुर से श्याम सिंह यादव पर लगाया दांव

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…

May 6, 2024

This website uses cookies.