Advertisement

mp news: कांग्रेस का बड़ा फैसला, दिग्विजय सिंह को रिलॉन्च करने की तैयारी

Share
Advertisement

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब पार्टी उन्हें प्रदेश में रिलॉन्च करने का प्लान कर रही है। अगर पार्टी का यह प्लान काम कर गया तो 2023 के चुनावों में अच्छा खासा फायदा मिल सकता हैं। आपको बता दें कि कमलनाथ के निर्देश पर उनके लिए एक कार्यक्रम प्लान किया जा रहा है, जिसमें वो विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसकी शुरुआत राजधानी भोपाल से होगी। दिग्विजय सिंह सबसे पहले यहां कि 6 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने का प्रयास करेंगे।

Advertisement

पार्टी को उम्मीद है कि दिग्विजय सिंह के इन दौरों से उसे चुनाव में फायदा मिलेगा। दिग्विजय सिंह हमेशा से ही संगठन के नेता माने जाते हैं। वो पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काफी पॉपुलर लोगों में शामिल हैं। साथ ही प्रदेश भर में वो अकेल ऐसे नेता हैं, जिनको सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं के नाम जानते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह की यही खासियत कांग्रेस के के लिए महौल बनाने के काम आएगी।

विवादित बयानों के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस दिग्विजय सिंह को एक्टिव करने जा रही है। इसे चुनाव से पहले की टेस्टिंग भी माना जा रहा है। इसके तहत दिग्विजय सिंह 17 फरवरी से विधानसभा क्षेत्रों के दौरे शुरू करेंगे। सबसे पहले 7 फरवरी को भोपाल के बैरसिया व गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा होगा। इसके बाद अलग-अलग डेट में अन्य क्षेत्रों का दौरा होगा। ये पूरा कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *