Advertisement

MP News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उज्जैन महाकाल मंदिर से 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे- CM यादव

CM mohan यादव

CM mohan yadav

Share
Advertisement

MP News: 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने वाला है।  जिसे लेकर तैयारियां जोरो- शोरो से चल रही हैं। पूरे देश में उत्सव मनाने के तैयारी है।

Advertisement

शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में कहा कि  हमारा 17 लाख साल पुराना भगवान राम और अयोध्या का प्रसंग हैं। हम तो सौभाग्य शाली है। अयोध्या बुला रही है और भक्त जा रहे हैं। हम वह द्दश्य देखेंगे। सीएम ने कहा कि अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्देश दिए है कि 22 तारीख के बाद जब जब जिन राज्यों को तारीख दी जाएगी उसके अनुसार जाएंगे।

MP News: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भेजे जायेंगे 5 लाख लड्डू

दो हजार साल पहले भी सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या में राम का मंदिर बनवाया था। उसी मंदिर को पांच सौ साल पहले बाबर ने तोड़ा है। जब दोबारा मंदिर का निर्माण हो रहा है तो इसमें मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। हम विक्रमादित्य की नगरी से श्री महाकाल मंदिर उज्जैन से 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन प्रसंग पर 5 लाख लड्डू भेजे जायेंगे। बाबा महाकाल का प्रसाद अयोध्या जाएगा।

विवेकानंद की जयंती पर CM यादव बोले-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती की सभी को बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन का पुरस्कार सातवीं बार मिला है। मध्य प्रदेश स्वच्छता में दूसरे स्थान पर आया है। इसके लिए सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक मकर संक्रांति पर्व घोषित किया गया है। इस क्रम में महिला सशक्तिकरण गतिविधियों के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए हैं। इसी तरह 13 जनवरी को शहडोल में जनजाति वर्ग के भाई बहनों के साथ कार्यक्रम और 14 एवं 15 जनवरी को विभिन्न भारतीय खेलों और पतंग बाजी के कार्यक्रम प्रदेश में होंगे। माता और बहनों के लिए यह पर्व उत्साह और उमंग का अवसर होता है।

यह भी पढ़ें:MP News: राष्ट्रीय युवा दिवस पर संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने किया योगा, छात्रों को बताई विवेकानंद की बातें

Follow Us On Twitterhttps://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें