Advertisement

MP: कांग्रेस के थीम सॉन्ग पर नरोत्तम मिश्रा- दिग्विजय इसे पाकिस्तान से चुरा लाए

Share
Advertisement

MP: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा हाई हो गया है। बीते दिन प्रदेश में कांग्रेस ने अपना थीम सॉन्ग एक्स हैंडल पर शेयर किया।  अब इस पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांग्रेस ने अपना यह थीम सॉन्ग पाकिस्तान से चुराया है। चचा दिग्विजय सिंह इसे पाकिस्तान से चुरा लाए हैं। मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान में इमरान खान ने अपनी पार्टी के लिए ऐसा ही एक गीत जारी किया था। अब कांग्रेस ने इसे अपना बना लिया है। इतना ही नहीं मिश्रा ने मीडिया के सामने दोनों गीतों को दिखाया भी। उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ के चलो चलो में 28 विधायक विधायक पार्टी से टूटकर चले गए थे। कमलनाथ के चलो चलो में कांग्रेस की सरकार चली गई थी। अब इन्होंने जनता के लिए चलो चलो सॉन्ग जारी किया है।

Advertisement

मलाई खा रहे दो भाई

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी जन आक्रोश यात्रा में महिला और दलित नेताओं को साथ नहीं रखा है। कांग्रेस को लाडली बहनों से क्या दिक्कत है बताए। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर मिश्रा ने कहा कि ये दोनों भाई मिलकर मलाई खा रहे हैं और गोविंद सिंह,अरुण यादव, सुरेश पचौरी को काम पर लगा दिया है।

उम्मीद भी क्या कर सकते हैं

कांग्रेस के थीम सॉन्ग के पाकिस्तान के इमरान खान की पार्टी सॉन्ग से मिलते-जुलते होने के बाद भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा के मीडिया प्रभारी ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सॉन्ग का वीडियो जारी करते हुए ट्वीट किया कि जो आतंकवादियों को “जी” लगाते हो, तारीफ के कसीदे पढ़ते हो, जिनका जिन्ना प्रेम छलकता हो, उनसे और उम्मीद भी क्या ही की जा सकती है?।

ये भी पढ़ें: MadhyaPradesh: BJP महाराजपुर में दे पाएगी कांग्रेस को पटखनी? महाराजपुर में राज करने की जंग कौन जीतेगा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *