Advertisement

MP: पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह का 83 साल की उम्र में निधन, भोपाल में ली अंतिम सांस

Share
Advertisement

MP: मध्य प्रदेश के भोपाल से एक ख़बर सामने आई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे बीजेपी नेता सरताज सिंह का गुरुवार को 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने भोपाल में अंतिम सांस ली। सरताज सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। सरताज सिंह पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे।

Advertisement

वे लोगों बाबू जी के नाम से पहचाने जाते थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में उनकी परंपरागत सीट सिवनी मालवा से टिकट न मिलने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर नर्मदापुरम सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन अपने शिष्य और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा से उन्हें हार  का सामना करना पड़ा था। बाद में उन्होंने फिर कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

बीजेपी नेता सरताज सिंह के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा- ‘केंद्र व मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे श्री सरताज सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार सुनकर मन व्यथित है। भगवान से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! ‘

ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: उज्जैन में 12 साल की बच्ची से हैवानियत, सामने आया CCTV Footage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें