MP Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी कैंपेन तेज हो चुका है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर से रणनीति बना रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कर्नाटक के तर्ज पर चुनावी कैंपेन करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस विशेष कैंपेन के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस और पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुट चुका है। 3 नवंबर से 13 नवंबर तक चलने वाले इस कैंपेन के लिए कांग्रेस विशेष तरीका अपनाने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की 11 गारंटियों को प्रदेश भर के लोंगो तक पहुंचाने के लिए विशेष तैयारी की गई है। जिसके तहत देश के कई बड़े नेता एमपी के चुनावी रण में हुंकार भरेंगे। इसके लिए पार्टी ने इस कैंपेन का नाम ‘वाइब्रेंट इलेक्शन’ दिया है।
वाइब्रेंट इलेक्शन कैंपेन के लिए देशभर के कई कांग्रेसी दिग्गज एमपी पहुंच रहे है। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, जीतेंद्र सिंह, पूर्व सीएम कमल नाथ, डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, दीपक बावरिया, कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा, नकुलनाथ जैसे दिग्गज शामिल हैं। चुनाव के लिए जब से उम्मीदवारों की सूची सामने आई। तभी से कांग्रेस में अंतर्कलह की ख़बर सामने आने लगी थी। इसके लिए पार्टी बगावती तेवर दिखा रहे सदस्यों को मनाने में जुट गई थी। इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई थी।
ये भी पढ़ें- MP Election 2023: MP के दंगल में अब होंगी ताबड़तोड़ रैलियां, पीएम मोदी, खड़गे से लेकर कई दिग्गज पहुंचेंगे
Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…
Road Accident in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.…
CM Yogi in Gorakhpur: लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए राज्य व अन्य प्रदेशों में…
Murder in Aligarh: अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके के जवाहर नगर निवासी युवक की देर…
Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…
PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…
This website uses cookies.