Advertisement

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में जीत के लिए कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, 13 दिन में होंगी 180 से ज्यादा रैलियां

MP Assembly Election 2023

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में जीत के लिए कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, 13 दिन में होंगी 180 से ज्यादा रैलियां

Share
Advertisement

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। बता दें कि राज्य में 17 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार की आखिरी तारीख 15 नवंबर है। इन 13 दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां करेने वाले हैं। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जमकर चुनाव प्रचार करेंगे।

Advertisement

बताया जा रहा है कि अगले 13 दिन में खरगे, राहुल और प्रियंका साथ मिलकर कुल 22 रैली करेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ 70 रैलियां करेंगे। 60 रैलियां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह करेंगे। वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला 30 रैलियां करेंगे।

जानें कांग्रेस नेतृत्व का कार्यक्रम

4 नवंबर : मल्लिकार्जुन खरगे, कटंगी और शाहपुरा

5 नवंबर: प्रियंका गांधी, कुक्षी और इंदौर-5

7 नवंबर: मल्लिकार्जुन खरगे, उज्जैन और ग्वालियर पूर्व

8 नवंबर: प्रियंका गांधी, सांवेर और खातेगांव

9 नवंबर: प्रियंका गांधी, रीवा

9 नवंबर: राहुल गांधी, नई सराय, अशोक नगर, चंदेरी, जबलपुर ईस्ट, जबलपुर वेस्ट में पदयात्रा

10 नवंबर: राहुल गांधी सतना

13 नवंबर: राहुल गांधी टिमरनी, उदयपुरा और इक़बाल नगर, भोपाल पदयात्रा।

14 नवंबर: राहुल गांधी, विदिशा, राजनगर, खजुराहो

15 नवंबर: प्रियंका गांधी, दतिया

15 नवंबर: मल्लिकार्जुन खरगे आमला (बेतूल)

ये नेता भी करेंगे रैलियां

इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव, सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, अजय सिंह राहुल, कांतिलाल भूरिया, श्री उमंग सिंगार, ओंकार मारकम, विजयलक्ष्मी साधो, सज्जन वर्मा भी विधान सभा क्षेत्रों में जनसंपर्क और रैली करेंगे। यह व्यापक महाजनसंपर्क अभियान प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा  जाएंगे रीवा, कल रतलाम पहुंचेंगे पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *