Advertisement

Madhya Pradesh: पकड़ा गया 21,000 का इनामी ‘मोस्ट वॉन्टेड’ लंगूर, जानें पूरा मामला

Share
Advertisement

मध्यप्रदेश के राजगढ़ इलाके में एक लंगूर ने उत्पात मचा रखा था। प्रशासन को भी उसे पकड़ने में पसीने छूट गए। जब लंगूर पकड़ में नहीं आया तो नगर पालिका ने उसको पकड़ने वाले को 21 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। ये लंगूर राजगढ़ में पिछले 16 दिनों में 20 से ज्यादा लोगों पर हमला कर उन्हें काटकर घायल कर चुका था। बाद में बड़ी ही मशक्कत से बाहर से आई वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने लोगों की मदद से उसे पकड़ा।

Advertisement

बीते 16 दिनों में लंगूर ने जिन 20 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया, इनमें से 8 बच्चे हैं। बताया जाता है कि लंगूर अचानक लोगों पर हमला करता और मांस नोंचकर भाग जाता था। इस दौरान एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लंगूर एक बुजुर्ग पर हमला करते हुए दिख रहा है।

वन विभाग की टीम और नगर निगम का अमला लंगूर को पकड़ने में जुटा था। बुधवार शाम को उज्जैन से आई स्पेशल टीम ने ड्रोन की मदद से उसे खोज निकाला। टीम ने लंगूर को ट्रैंकुलाइज किया और जाल से पकड़कर पिंजरे में कैद कर लिया।

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh में जमीनी विवाद के चलते 2 महिलाओं की हत्या, जानें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें