Advertisement

कमलनाथ का सीएम शिवराज पर निशाना बोले- ‘भाजपा ने मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार प्रदेश बनाया’

Share
Advertisement

पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ खंडवा के हरसूद पहुंचे जहां उन्होंने सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा कि आज मध्य प्रदेश लूट का प्रदेश बन गया अवैध उत्खनन का प्रदेश बन गया है। अपराध में नंबर वन प्रदेश बन गया है यह हालत इन्होंने मध्य प्रदेश की कर दी है। शिवराज सिंह जिनकी झूठ की मशीन चलती है, और अब तो ये डबल स्पीड से चल रही है। क्योंकि उनके आखिरी पांच महीने बचे हैं। ये सोच रहे है की जो घोषणा कर रहे है।  इससे इनके पाप धुल जाएंगे।  लेकिन इनके पाप का घड़ा तो भर चुका है।

Advertisement

एमपी आज घोटालों का प्रदेश बना है अपराध का प्रदेश बना है यह हाल इन्होंने प्रदेश का कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हरसूद के लोगों के साथ इंसाफ नहीं हुआ है। पूर्व में हरसूद विकास और व्यापार का केंद्र था, लेकिन आज हरसूद क्या है, कुपोषण की राजधानी ये बन गई है भ्रष्टाचार की राजनीति यहां हो रही है। कमलनाथ ने कहा सभी बीजेपी नेता और अधिकारी समझ ने कि कल के बाद परसो भी आता है।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: जनपद उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा जेल से रिहा,भाजपाइयों ने निकाला जुलूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें