Advertisement

मक्का में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पोस्टर दिखाने पर जेल, 8 महीने तक भुगतनी पड़ी खौफनाक सजा

Share
Advertisement

MP News: मध्य प्रदेश के एक यूथ कांग्रेस नेता रजा कादरी को मक्का की हरम मस्जिद में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पोस्टर दिखाना भारी पड़ गया। भारत जोड़ो यात्रा’ के पोस्टर के साथ फोटो लेने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में रजा को गिरफ्तार किया गया। और 8 महीने कैद में रखा गया।

Advertisement

भारतीय दूतावास (Indian Embassy) से भी उन्हें कोई मदद नहीं मिली। राजा कादरी 21 जनवरी को अपनी दादी शाहिदा बेगम के साथ हज के लिए गए थे।  उस वक्त राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे थे। इस यात्रा के प्रति एकजुटता दिखाने के प्रयास में, रजा ने मस्जिद में पोस्टर के साथ एक तस्वीर ली।

इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया। सऊदी अरब की पुलिस ने कहा कि आपने यहां का कानून तोड़ा है। रजा को कुछ वीडियो के आधार पर राजनीतिक एजेंट बताया गया और उन्हे ढाहबान के सेंट्रल जेल में रखा गया। उन्हें जेल में खाने के लिए सुबह शाम ब्रेड के मात्र दो-दो टुकड़े मिलते थे। फिलहाल बहुत मुश्लकिलों के बाद रजा भारत पहुंच गए है।

ये भी पढ़ें: MP Election: सीएम शिवराज का ऐलान, चुनाव के बाद फिर खुलेगा लाडली बहना पोर्टल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें