Advertisement

Rewa Accident: रीवा में ओवरटेक करते समय हुआ हादसा…डंपर में घुसी बस, 12 लोग घायल

Share
Advertisement

Rewa Accident: रीवा में NH-30 पर एक बड़ा हादसा(Accident) हो गया। जहां दर्शनार्थियों से भरी बस खड़े डंपर में घुस गई। बस उत्तरप्रदेश के बनारस से कर्नाटक के बेंगलुरु लौट रही थी। इसी दौरान हाईवे पर बस ड्राइवर ने ओवरटेक किया, लेकिन नहीं निकल पाया। ऐसे में हाईवे के किनारे खड़े डंपर में बस पीछे से घुस गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के समय 49 श्रद्धालु बस में सवार थे। 12 घायल हुए हैं। 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 एंबुलेंस की मदद से एक दर्जन घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। बड़ी दुर्घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी नवनीत भसीन मौके पर पहुंचे हैं। ये हादसा मनगवां ​हाईवे के नरेन्द्र मोटर्स के पास मंगलवार की सुबह 4.45 बजे हुआ है।

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि बस नंबर केए 51 डी 9359 में सवार 49 दर्शनार्थी दो दिन पहले बनारस स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर गए थे। धार्मिक यात्रा पूरी कर 28 फरवरी की सुबह रीवा, जबलुपर, नागपुर के रास्ते बेंगलुरु जाना था। मनगवां हाईवे में एक डंपर पहले से किनारे खड़ा था। दूसरी तरफ तेज रफ्तार बस हनुमना की ओर से आ रही थी। बस ड्राइवर ने आगे जा रहे डंपर को ओवरटेक किया। बस आगे नहीं निकल पाई। चालक ने बस को कंट्रोल करने की कोशिश की, इसी बीच खड़े डंपर में पीछे से बस भिड़ गई। मनगवां पुलिस ने हादसे के बाद कंट्रोल रूप में सूचना दी। इससे आसपास के एंबुलेंस मनगवां पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को भेजा गया अस्पताल

बड़े हादसे की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस की मदद से घायलों को एसजीएमएच भेजवाया गया है। वहां 10 घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। जबकि दो घायलों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। डॉक्टरो का कहना है कि सभी दर्शनार्थियों की स्थिति में सुधार है। किसी भी यात्री के हताहत होने की ​खबर नहीं है। डॉक्टर की टीम लगातार अपडेट ले रही है।

एसपी ने सभी को भिजवाया गांव

मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने कहा कि एसपी सर ने बेंगलुरु ​के ट्रैवल एजेंट से बात कर संबंधितों के उनके गांव भिजवाया है। गनीमत थी कि जिस तरह हादसा हुआ है। उस तरह किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं आई है। फिलहाल बस को नेशनल हाईवे के किनारे खड़ा करा दिया गया है। इधर घटनास्थल की जांच करने आरटीओ मनीष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे है।

ये भी पढ़े:  चार्ज करते समय बात कर रहा था बुजुर्ग, मोबाइल फटा और शरीर के उड़ गए चीथड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *