Advertisement

Gwalior: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कंधे पर LPG सिलेंडर रखकर पहुंचे विधायक

Share
Advertisement

Gwalior: मध्य प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस आज ग्वालियर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस फूलबाग चौराहे पर धरना दे रही है। वहीं कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार कंधे पर LPG सिलेंडर रखकर धरनास्थल पहुंचे। इस दौरान महंगाई कम करो भाजपा थोड़ी शर्म करो के भी नारे लगे।

Advertisement

गरीबों की कमर तोड़ रही है BJP- कांग्रेस विधाय

कंधे पर LPG सिलेंडर रखकर धरनास्थल पहुंचे कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार गरीबों की कमर तोड़ रही है। भाजपा की सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है। आगामी चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

दरअसल, हाल ही में रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। विपक्ष प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर बनी हुई है।

गैस सिलेंडर लेकर विधानसभा पहुंचे कुणाल चौधरी

गैस के रेट बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस ने 1 मार्च को विधानसभा में प्रदर्शन किया था। कुणाल चौधरी गैस सिलिंडर लेकर विधानसभा पहुंचे। कुणाल चौधरी ने गैस के दाम कम करो मामा नौटंकी बंद करो के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि, जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है। जयवर्धन सिंह बोले हम सरकार में आये तो राजस्थान की तरह गैस सिलिंडर में 500 रुपए सब्सिडी देंगे।

इसका प्रभाव महिलाओं पर ही पड़ेगाकमलनाथ

कमलनाथ ने इस पर कहा कि सिलेंडर की महंगाई से हमारे कांग्रेसी उत्तेजित हो गये। आप एक तरफ कहते हैं की बहनों के लिए योजना ला रहे हैं। दूसरी तरफ 50 रुपए सिलिंडर पर बढ़ा दिये जाते हैं। इसका प्रभाव महिलाओं पर ही पड़ेगा।

ये भी पढ़े: शिवराज बोले-विदेश में भारत को बदनाम करना कांग्रेस का एजेंडा, कमल नाथ ने किया पलटवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *