Advertisement

पूर्व CM दिग्विजय सिंह की कार ने मारी बाइक सवार को टक्कर

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने राजगढ़ में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक में सवार व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जीरापुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि, दिग्विजय सिंह राजगढ़ जिले के कोडक्या गांव में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश के यहां शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

Advertisement

दिग्विजय सिंह की कार ने जिस बाइक सवार को टक्कर मारी है उसे सिर पर गंभीर चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे डॉक्टर ने भोपाल रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, घटना के साथ ही दिग्विजय सिंह भी जीरापुर अस्पताल जा पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक, दिग्विजय सिंह गुरुवार को कोड़क्या गांव पहुंचे थे। वहां से वापस राजगढ़ की ओर आ रहे थे। तभी बाइक सवार बब्लू पिता मांगीलाल बागरी और दिग्विजय सिंह की कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बब्लू बाइक से नीचे जा गिरा व जख्मी हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *