Advertisement
Madhya Pradesh

Assembly Election MP: मशहूर शायर अंजुम रहबर ने थामा कांग्रेस का दामन, बढ़ रहा कांग्रेस का कुनबा

Share
Advertisement

देश की मशहूर शायर अंजुम रहबर ने रविवार को कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर शायरा अंजुम रहबर ने कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने शिवराज सरकार के दो मंत्रियों के इलाकों में सेंधमारी करने में सफलता हासिल की है। दतिया और सागर से नाता रखने वाले दोनों ही मंत्रियों के इलाके के बीजेपी नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र दतिया के बीजेपी नेता अवधेश नायक और सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के क्षेत्र से नाता रखने वाले बीजेपी नेता राजकुमार धनौरा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए दोनों नेताओं की अपने-अपने क्षेत्र के मंत्रियों से बीते कई वर्षो से सियासी मतभेद चली आ रही है।

दतिया के अवधेश नायक तो नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ उमा भारती की जनशक्ति पार्टी से भी चुनाव लड़ चुके हैं। बता दें कि बीते दो चुनाव से अवधेश नायक को पार्टी से टिकट नहीं मिला, क्योंकि नरोत्तम मिश्रा यहां से चुनाव जीते हैं। वहीं पार्टी ने उन्हें पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष जरूर बनाया था।

इसी तरह सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राजकुमार धनौरा का राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से बीते कुछ समय से विवाद चल रहा है और धनौरा ने खुले तौर पर मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए।  उसके बाद धनौरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अब धनोरा ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। राजनीतिक तौर पर इन दो नेताओं के दल-बदल को काफी अहम माना जा रहा है। इसकी वजह है क्योंकि दोनों नेताओं का अपना प्रभाव है।

ये भी पढ़ें: सावन के पांचवें सोमवार पर क्या है महाकालेश्वर मंदिर में खास, जानिए

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.