Advertisement

CM शिवराज अपनी लाडली बहनों को दे सकते हैं तोहफा, जानें क्या हो सकता है तोहफा

CM शिवराज अपनी लाडली बहनों को दे सकते हैं तोहफा, जानें क्या हो सकता है तोहफा

CM शिवराज अपनी लाडली बहनों को दे सकते हैं तोहफा, जानें क्या हो सकता है तोहफा

Share
Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में मंच से इस बात की घोषणा की है कि इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश भर की सवा करोड़ से ज्यादा लाडली बहनों को तोहफा मिलने वाला है। इस उपहार को लेकर लाडली बहनें भी उत्साहित हैं। उज्जैन की रहने वाली कुसुम चौहान के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी बहनों को 501 रुपये की नगद राशि खाते में डालकर रक्षाबंधन का तोहफा दे सकते हैं।

Advertisement

इसी तरह रतलाम की रहने वाली संजना जैन के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रसोई गैस में सब्सिडी का ऐलान भी कर सकते हैं। इसी तरह नीमच में रहने वाली स्मिता का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 अगस्त से लाडली बहनों के खाते में हर महीने 1500 रुपये डालने की घोषणा भी कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है लेकिन सबसे महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहन ही मानी जा रही है। शिवराज सरकार को लाडली बहनों के सहारे सरकार बनने की पूरी उम्मीद है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार महिलाओं से संवाद कर उन्हें एक के बाद एक तोहफे दे रहे है। 


मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 39 लाख मतदाता है। नई मतदाता सूची में 13 लाख 39000 मतदाता बढ़े हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 7 लाख 7 हजार से ज्यादा है। इस प्रकार सरकार की योजनाओं का असर महिलाओं की मतदाता सूची पर भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसी प्रकार यदि महिला मतदाताओं की बात की जाए तो मध्य प्रदेश में यह आंकड़ा ढाई करोड़ के आसपास है।

ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में महिला ने चार पैरों वाली बच्ची को दिया जन्म, हैरान हुए लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *