Advertisement

BJP ने की 79 उम्मीदवारों की घोषणा, MP में सांसद उतरेंगे चुनावी मैदान में

BJP ने की 79 उम्मीदवारों की घोषणा, MP में सांसद उतरेंगे चुनावी मैदान में

BJP ने की 79 उम्मीदवारों की घोषणा, MP में सांसद उतरेंगे चुनावी मैदान में

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। यही कारण है कि सभी पार्टियां जनता को खुश करने में लगी हुई हैं। बीजेपी ने हाल ही में 79 उम्मीदवार घोषित किए हैं। कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। यही कारण है कि जनता प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, लेकिन इसके बावजूद विधानसभा चुनाव पर कई दावे किए जा रहे हैं।

Advertisement

BJP को मिल सकते है 42% वोट

बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों कांटे की टक्कर के लिए तैयार हैं। एक सर्वे के अनुसार, दोनों पार्टियों को 42 प्रतिशत से अधिक वोट मिलेंगे। वहीं ये अनुमान है कि अगर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 102 से 110 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 118 से 128 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरे दल दो सीटें पाते दिख रहे हैं। साथ ही, सर्वेक्षणों के अनुसार बीजेपी को 2023 के चुनाव में 42.8% वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस 43.8% वोट पाने की संभावना है। साथ ही अन्य पार्टीयों के खाते में 13.40 प्रतिशत वोट जा सकते हैं।

कांग्रेस को मालवा निमाड़ में 41 से 45 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी यहां पीछे चल रही है और 20 से 24 सीटें मिलने की उम्मीद है। बीजेपी को इस क्षेत्र में 18-22 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस को 16-20 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस ग्वालियर चंबल में बीजेपी से 26 से 30 सीटों से अधिक है। बीजेपी को इस क्षेत्र में चार से आठ सीटें जीतने की उम्मीद है। भाजपा मध्य प्रदेश में कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन करेगी और 22 से 24 सीटें हासिल कर सकती है। कांग्रेस को 12 से 14 सीटें मिलने की उम्मीद है।

2018 के ऐसे रहे नतीजे

अगर बात करें 2018 के विधानसभा चुनाव की तो बीजेपी ने 56 सीटें खो दी थी और उनको कुल 109 सीटें मिली थी । कांग्रेस ने 114 सीटें हासिल की थी। बीएसपी ने दो सीटें हासिल की थी। कांग्रेस ने इस वर्ष लगभग 15 वर्षों के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनकर डेढ़ वर्ष तक सरकार चलाई। हालाँकि, इसके बाद हुए बदलाव में बीजेपी की सत्ता में वापसी में ज्योतिरादित्य सिंधिया का महत्वपूर्ण योगदान था।

ये भी पढ़ें – एमपी में चुनावी हलचल तेज, अमित शाह का भोपाल दौरा, क्या है प्लान ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें